UP: इंडियन स्टील एसोसिएशन समिट में बोले सीएम योगी- यूपी में अपार संभावनाएं, यहां आने के लिए शुक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार ने पिछले 6 सालों में जिस तरह का काम किया है उसका नतीजा है कि आज इस सम्मेलन के लिए यूपी को चुना गया है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंडियन स्टील एसोसिएशन समिट को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि देश के अंदर सबसे अधिक संभावनाओं वाले प्रदेश को चुना है। यह हमारे लिए एक गौरव का विषय है।

आईएसए इंफ्राबिल्ड समिट 2023 को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं। योगी ने कहा कि छह साल से उत्तर प्रदेश में जो इंफ्रास्ट्रक्चर का काम हुआ वो आपके सामने है। हमने तय समय सीमा के अंदर एक्सप्रेसवे बनाए हैं। हमने सदी की सबसे बड़ी महामारी (कोविड-19 महामारी) आने के बावजूद भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम पूरा किया।
योगी ने कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद लोग लखनऊ से पटना पांच घंटे में जा सकते हैं। अगर कोई जाना चाहता है दिल्ली से पटना तक यह नौ या दस घंटों के भीतर किया जा सकता है। एक्सप्रेसवे के कारण हमने तीन राजधानियों को जोड़ा है जिसमें देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना शामिल है।
#WATCH | Lucknow: While addressing ISA InfraBuild Summit 2023, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says,"...Since six years the infrastructure work that happened in Uttar Pradesh is in front of you...We have made Expressways within a specific time limit...We completed the work of… pic.twitter.com/zHpx1vzt11
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि स्टील कंपनी ने राजधानी का चयन किया है। जब स्टील कंपनी के चेयरमैन बोल रहे थे उन्होंने यूपी क संभावनाओं को रेखांकित करने का प्रयास किया है। इस एसोसिएशन से जुड़े जितने शेयर होल्डर हैं उनके साथ मिलकर यूपी की संभावनाओं को बढ़ाने का काम करेंगे।
उन्होंने कि कहा कि यूपी को पीएम मोदी के विजन के अनुरूप देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए आपके तरफ से जो भी जरूरतें होंगी उसको पूरा करने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश आज भारत की विकास यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा बनकर Growth Engine के रूप में अपनी भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications