सीएम योगी ने लखनऊ में खेला क्रिकेट, बल्लेबाजी करके हुए बेहद खुश, देखें VIDEO
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 'सरदार पटेल टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता' का शुभारंभ किया। इसके बाद खुद भी क्रिकेट खेला। सीएम योगी ने बल्लेबाजी की। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए। सीएम योगी आदित्यनाथ का बल्लेबाजी करते हुए वीडियो भी सामने आया है।

दिव्यांगजन हमें प्रेरणा देते हैं : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन हमें प्रेरणा देते हैं। सीएम योगी ने कहा कि सरकार का मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिले यही हमारी प्राथमिकता है। विकलांग शब्द को दिव्यांग शब्द कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। मुझे इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करके प्रसन्नता हो रही है।
पद्मश्री दीपा मलिक भी कार्यक्रम में रहीं मौजूद
बता दें, यह टूर्नामेंट आठ दिनों तक चलेगा। इस मौके पर पद्मश्री दीपा मलिक भी मौजूद रहीं। सीएम योगी ने कहा कि मध्यकाल के संत सूरदास जी ने दृष्टिबाधित होने के बावजूद भगवान कृष्ण की भक्ति में अपने काव्य खंड के माध्यम से नई प्रेरणा दी है। मुझे दिव्यांगजनों को सम्मानित करते हुए काफी अच्छा लग रहा है, जो बाधाओं के बाद भी आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications