VIDEO : सीएम योगी ने विधानसभा में मुस्कुराते हुए अखिलेश से मिलाया हाथ, कंधे पर रखा हाथ
लखनऊ, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की। सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव से हाथ मिलाया और उनके कंधे पर हाथ भी रखा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। बता दें, 18वीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज शुरू हो गया है। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं इस अवसर पर सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि नवनिर्वाचित सदस्य सदन की मर्यादा, परंपरा का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाएंगे।''

Recommended Video
सीएम योगी ने सदन के नेता के रूप में ली शपथ
विधानसभा में सोमवार को सुबह 11 बजे सबसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के नेता के रूप में शपथ ली। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली। फिर विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्य ब्रजेश पाठक ने सदन के नेता की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने शपथ दिलाई।
अखिलेश ने कहा - केवल बेंच बदल गई है...
यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी।''












Click it and Unblock the Notifications