मानसून सत्र: सीएम योगी ने कहा- तिलक-तराजू करने वाले राम-परशुराम पर कर रहे गंदी राजनीति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून सत्र के तीसरे दिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने 17 विधेयकों को विधानमंडल से पारित करा लिया है। सत्र के तीसरे दिन भी सपा सदस्यों ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शोर-शराबा और नारेबाजी की। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ब्राह्मणों को लेकर चल रही सियासत पर कहा कि कुछ लोग तिलक-तराजू के नाम पर समाज में जहर घोलने का काम करते रहे, अब वे राम और परशुराम में भेद बताकर गंदी राजनीति कर रहे हैं। वहीं विपक्ष ने आवाज दबाने का आरोप योगी सरकार पर लगाया। शनिवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगति कर दी गई है।
Recommended Video

राम और परशुराम में कोई भेद नहीं: सीएम योगी
पूर्व सदस्य वीरेंद्र सिंह और कुंवर बहादुर सिंह के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने के साथ उत्तर प्रदेश में मानूसन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत हुई। सपा सदस्यों ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा की कार्यवाही एक बार स्थगित किए जाने के बाद फिर शुरू हुई। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 समेत 17 विधेयक को इस सत्र में पारित करा लिया है। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले तिलक-तराजू के नाम पर इस समाज को गाली देते थे, अब राम और परशुराम में भेद बताकर गंदी सियासत कर रहे हैं, माहौल खराब कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे लोग देश की खुशी के साथ खुश नहीं होते हैं क्योंकि उनमें मर्यादा और धैर्य नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि राम और परशुराम में कोई भेद नहीं है। भेद वही करते हैं जो छोटी और संकीर्ण बुद्धि वाले हैं। उन्होंने तुलसीदास रचित रामचरितमानस के धनुष प्रसंग में राम और परशुराम के संवाद का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने सदन में गिनाए अपने काम
आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी और बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने वाले नमूने यहां आकर उल्टा-सीधा बोलते हैं। कोरोना महामारी पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि इस मामले में दिल्ली से यूपी की स्थिति बेहतर है, यहां प्रति लाख सिर्फ 12 मौतें हुई हैं। बाढ़ पर कहा कि प्रदेश के 40 जिले इससे प्रभावित हैं जहां विधायक और मंत्री राहत पहुंचाने में लगे हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी कई राज्यों से इस मामले में पीछे है जबकि यह सबसे बड़ा राज्य है। यहां तीन तलाक के सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। स्वच्छता के मामले में भी प्रदेश ने पुरस्कार जीते हैं। विपक्ष पर उन्होंने षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह चर्चा नहीं करना चाहता।












Click it and Unblock the Notifications