'नए स्थानों पर लाउडस्पीकर और माइक न लगाने दें', CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ, 21 अप्रैल : लाउडस्पीकर विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बिना इजाजत के अब लाउडस्पीकर और माइक नहीं लग पाएंगे। वहीं, जो लाउडस्पीकर और माइक पहले ही इजाजत लेकर लगे हैं, उनकी आवाज परिसर के बाहर नहीं आनी चाहिए। यूपी सरकार के नए आदेश के मुताबिक, यूपी में अब नए स्थानों पर माइक और लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज से अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। आगे कहा गया है कि नए स्थलों पर नए माइक लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

CM yogi instructed officials Do Not allow new mics to be installed at new sites

राज ठाकरे के बयान के बाद लाउडस्पीकर विवाद देश में बहस छिड़ गई। वाराणसी समेत कई शहरों में अजान के वक्त लाउडस्पीकर के जरिए हनुमान चालीसा बजाई जाने लगी। सीएम योगी ने कहा, 'हर किसी को अपनी उपासना पद्धति मानने की स्वतंत्रता है। पूर्व से अनुमति से जहां माइक लगे हैं वहां माइक का प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन यह भी सुनिश्चित हो कि आवाज परिसर के बाहर ना आए।'


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के त्योहार और अक्षय तृतीया के एक ही दिन पड़ने और आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों को देखते हुए निर्देश दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की चार मई तक की छुट्टी रद्द कर दी थी। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष, सीओ और पुलिस कप्तान से लेकर जिलाधिकारी और मण्डलायुक्त तक सभी प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों का आगामी चार मई तक का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त होगा।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने गुरुवार को चौक कोतवाली पहुंचकर शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल रहे। अवनीश अवस्थी ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने बहुत सारे निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस, गृह विभाग के लिए दिए हैं। एक मुख्य निर्देश पूरे प्रदेश में अमन और शांति बनाए रखने का है। जिससे सभी पर्व भव्य तरीके से मनाए जा सकें।' उन्होंने कहा, 'मुझे और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को निर्देशित किया है कि हम लखनऊ से ही शुरुआत करें। जो त्योहार चल रहे हैं, रमजान चल रहा है, उसकी तैयारी हम देखें। पुलिस आयुक्त, उनकी टीम और सभी थानाध्यक्षों से वार्ता हुई है। सभी धर्मगुरुओं से वार्ता हो गई है।'

उत्तर प्रदेश के एडीजी (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि ईद और रमज़ान का महीना चल रहा है, उसके संदर्भ में यहां के अधिकारियों ने तैयारियां कर रखी हैं। उन तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मैं खुद यहां आया हूं। सभी तरह की तैयारियां हो गई हैं। पूरी फोर्स इन्हें उपलब्ध करा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+