डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन भी होंगी मौजूद, 35 से 40 गाड़ियों का होगा काफिला

लखनऊ। 24 फरवरी को भारतीय दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन भी रहेंगी। फ्लीट में द बीस्ट के साथ-साथ 35 से 40 गाड़ियां रहेंगी। अमेरिकी सुरक्षा अफसरों की 22 से 25 गाड़ियां कार्गे प्लेन से लाई जाएंगी। ट्रंप ताज के भीतर भी अमेरिकी सुरक्षा के घेरे में ही जाएंगे।

cm yogi and governor anandi ben patel will welcome to donald trump

गुरुवार को आईजी ए सतीश गणेश, मंडलायुक्त अनिल कुमा, डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने खेरिया से ताज तक के 15 किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण किया। ताज में एएसआई के अफसरों के साथ बैठक की। खेरिया से ताजगंज तक 24 फरवरी को केवल वे ही लोग रह पाएंगे जिनका पुलिस सत्यापन कर कार्ड जारी कर चुकी होगी। अगर 24 फरवरी को इनका कोई रिश्तेदार इनके घर आना चाहता है तो पुलिस नहीं आने देगी।

अमेरिकी अफसर भी ताज पहुंचे। इसके बाद रात 9 से साढ़े 11 बजे तक आईजी ने रेंज कार्यालय पर पुलिस अफसरों की बैठक की। पुलिस अफसरों की मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बात हुई है। सीएमओ भी इस विकल्प पर भी विचार कर रहा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल, ट्रंप की अगवानी करने के बाद खेरिया एयरपोर्ट पर ही रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+