Republic Day 2021: 72वें गणतंत्र दिवस की सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कही ये बात

Republic Day 2021, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। तो वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया था। भारत को दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने, अनेकता में एकता के भाव को सृर्जित करने में हमारे संविधान की बहुत बड़ी भूमिका है।

Recommended Video

      Republic Day 2021 : CM Yogiadityanath ने Lucknow में फहराया झंडा | वनइंडिया हिंदी
      CM Yogi Adityanath unfurls the tricolor on Republic Day

      कहा कि 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के उन महान स्वतंत्रा सैनानियों को जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना योग्दान दिया था। ऐसे सभी स्वतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कहा भारता का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को एक समान अवसर देने का पक्षधर रहा है। सीएम ने कहा कि हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

      इस मौके पर सीएम ने उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को डीजीपी का मेडल देकर सम्मानित किया। 18 पुलिस अफसरों को प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह, 72 को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह और 202 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह दिया गया। सेवा के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए 50 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। 199 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीजीपी एचसी अवस्थी ने सम्मान पाने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों को बधाई दी है।

      इन 18 अधिकारियों को मिला प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह
      एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय
      एडीजी पीएसी बिनोद कुमार सिंह
      एडीजी 112 असीम कुमार अरुण
      पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह
      एडीजी/आइजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीना
      आइजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल
      आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार त्रिपाठी
      आइजी प्रयागराज रेंज कविंद्र प्रताप सिंह
      आइजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय
      एसएसपी/डीआइजी कानपुर नगर डॉ.प्रीतिंदर सिंह
      एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह
      एसपी आंबेडकरनगर आलोक प्रियदर्शी
      अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट चिरंजीव नाथ सिन्हा
      अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट कुंवर रणविजय सिंह
      पुलिस उपाधीक्षक डीजीपी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार
      प्रतिसार निरीक्षक डीजीपी मुख्यालय पवन कुमार दुबे
      उपनिरीक्षक एटीएस विनोद कुमार
      मुख्य आरक्षी आगरा आदेश त्रिपाठी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+