उज्ज्वला 2.0: 20 लाख मुफ्त LPG कनेक्शन वितरित करेंगे सीएम योगी

लखनऊ, 25 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में सर्वाधिक लाभान्वित हुआ। इसके तहत प्रदेश के 1.47 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिला। सीएम योगी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का इससे अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता।

 CM Yogi Adityanath to Distribute 20 Lakh Free LPG Connections under Ujjwala 2.0 Scheme

सीएम योगी ने कहा कि 'उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण के तहत चिह्नित प्रदेश के 10 जनपदों में 20 लाख बहनों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'उज्ज्वला योजना' के तहत नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। योजना के दूसरे चरण में 20 लाख परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

सीएम योगी ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करने से बहुत बड़ी संख्या में बीमारियों से बचाव होगा। महिलाएं परिवार के सदस्यों और मेहमानों को समय पर भोजन दे पाएंगी। गैस कनेक्शन की सुविधा मिल जाने से घर में धुआं नहीं होगा। लकड़ी सुखाने की समस्या नहीं आएगी और घर में बीमारियां प्रवेश नहीं करेंगी। बता दें, 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी कनेक्शन मुहैया करती है। उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध कराने के साथ ही चूल्हा भी फ्री दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+