एक्शन में योगी सरकार: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे ADM, प्रयागराज के SDM सहित 5 अफसरों पर कार्रवाई

Yogi Adityanath News, लखनऊ। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने फर्रुखाबाद के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (ADM) और प्रयागराज के त्कालीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस बात की जानकारी स्वयं सीएम ने ट्वीट कर दी।

 CM Yogi Adityanath takes action against five officials including SDM-ADM on corruption charges

सीएम ऑफिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट हुए है, जिसमें अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी गई है। बता दें कि फर्रुखाबाद के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जद में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन प्राचार्य डायट रजलामई और फर्रुखाबाद कोषागार के एक लेखाकार आए हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हो गए हैं। दरअसल 2015-16 में यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2015-16 के दौरान खाद्यान्न आपूर्ति में भ्रष्टाचार हुआ था। इसकी पुष्टि जांच में हुई थी।

होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में अनियमितता
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में गंभीर अनियमितता, कदाचार, अपकृत्य के दोषी तत्कालीन उपजिलाधिकारी, प्रयागराज (संप्रति, उपजिलाधिकारी, उन्नाव) की दो वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिन्दित करने के आदेश दिए हैं। आरोप है इन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मिलान करने, आरक्षण के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और अंतिम परिणाम जारी करने से पहले परिणम परीक्षण करने के दायित्व निर्वहन में अनियमितता की।

मनरेगा के कामों की प्रगति में अनियमितता
मनरेगा के तहत कामों की प्रगति बहुत ज्यादा खराब होने और उच्चधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोपों पर अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता को निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग, मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+