मंत्री स्वाति सिंह का AUDIO वायरल होने के बाद सीएम ने किया तलब, DGP से मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह द्वारा लखनऊ के सीओ कैंट को धमकाने का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो वायरल होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह को तलब कर लिया। साथ ही सीएम ने यूपी डीजीपी ओपी सिंह से इस मामले में 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि कथित ऑडियो में राज्य मंत्री स्वाती सिंह सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह से कह रही है कि अगर काम करना है तो एक दिन बैठ लीजिए यहां आकर।

सारे फर्जी FIR लिखे जा रहे हैं

सारे फर्जी FIR लिखे जा रहे हैं

कथित ऑडियो में सुना जा सकता है कि सीओ कैंट से स्वाति सिंह पूछ रही हैं 'सीओ साहब आपने अंसल का कोई एफआईआर लिखा है क्या? सीओ की तरफ से कहा जाता है कि हां एक कनौडिया थे पति और पत्नी का मामला था उसमें एफआईआर लिखा गया था।' इसके बाद स्‍वती सिंह कहती हैं 'क्यों लिखा आपने? आपको पता नहीं है कि ऊपर से आदेश है कि कोई एफआईआर अभी नहीं लिखा जाएगा। सारे फर्जी एफआईआर लिखे जा रहे हैं उसके ऊपर।'

आपको अभी चार दिन हुए और...

आपको अभी चार दिन हुए और...

सीओ कहती हैं कि नहीं वह तो जांच कर लिखी गई थी। इसके बाद स्वाती सिंह कहती हैं कौन सी जांच हो गई भाई और वह इतना हाई प्रोफाइल केस है, पूरी जांच चल रही है और सीएम साहब तक के संज्ञान में यह चीजें है। आप कौन सी जांच कर रही हैं और आपको 4 दिए हुए यहां आए। इसके बाद सीओ कहती हैं कि यह 6 महीने पहले की है एप्लिकेशन उसकी। इसके बाद फिर स्वाति सिंह कहती हैं कि फर्जी है सब और खत्म करिए उसके। मंत्री कहती हैं कि एक दिन आकर बैठ लीजिएगा अगर यहां काम करना है तो। इसके बाद सीओ कहती हैं कि ठीक है।

आप भी सुन लीजिए ऑडियो

इस वीडियो की सत्‍यता पर वनइंडिया किसी भी तरह से कोई भी दावा नहीं करता। हम सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो आपको सुना रहे हैं। यह ऑडियो कब का है और इसे किसने जारी किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ऑडियो वायरल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी यूपी सरकार पर हमलावर हो गई है। आपको बता दें कि अंसल एपीआई के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी के सैकड़ों केस दर्ज हैं। अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल को 29 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। वह लंदन जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+