जन्माष्टमी मनाने कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, किए नंदलाला के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

लखनऊ, 30 अगस्त। आज पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे देश में जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ कृष्ण की नगरी मथुरा भी जन्माष्टमी मनाने गए। उन्होंने मथुरा में कृष्णोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस उस्तव को आध्यात्मिक उन्नयन का भाव बताया। श्रीकृष्ण के जन्म के इस पावन अवसर पर उन्होंने नंदलाला के भी दर्शन किए।

Yogi Adityanath

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पांच हजार साल पूर्व भगवान ने स्वयं अवतार लिया और योगमाया भी प्रकट हुईं। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आने और उत्सव में शामिल होने की तीन वर्षों की साधना अब पूरी हुई।' मथुरा जन्मष्टमी मनाने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में, लेकिन हमें सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी से प्रार्थना है कि अनेक राक्षसों की तरह कोरोना राक्षस का भी अंत करें। महामारी ने कई जानें लीं। हमने काफी इंतजाम किए और कोशिशें कीं, लेकिन ऐसे महामारी काल में सरकारी उपाय कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भी आगे आकर इस अदृश्य शत्रु से लड़ना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी कोरोना के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

यह भी पढ़ें: अखिलेश के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर तय नहीं हुआ खाका, लखनऊ में महारैली के बहाने होगा RLD का शक्ति प्रदर्शन

लोगों के खातों में भेजे 1341.17 करोड़ रुपए
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीएम ने यूपी की जनता को खास तोहफा दिया। उन्होंने राज्य के 2 लाख 853 लोगों को घर बनाने के लिए 1341.17 करोड़ की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 40 लाख शहरी गरीबों के घर का सपना पूरा हुआ है। यह काम तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई परिवार बेघर नहीं रहेगा। हमारा लक्ष्य 2022 तक सभी लोगों को घर मुहैया कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+