सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- बीजेपी 80 फीसदी सीटों के साथ विजयी होकर सामने आएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि यूपी में 6 चरणों में जनता ने मजबूती से बीजेपी का साथ दिया है और 7वें चरण में भी भरपूर समर्थन मिलेगा। 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो बीजेपी 80 फीसदी सीटों के साथ विजयी होकर सामने आएगी। 20 फीसदी में विपक्ष आपस में बटवारा करेगा। 10 मार्च को फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी।

cm yogi adityanath do press conference in lucknow bjp office

पिछले 2 महीने से मैराथन चुनाव अभियान समाप्त होने के कगार पर है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था उसको 5 साल में पूरा किया गया था। 7 मार्च को 7वें चरण का मतदान होगा। सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2014 में केंद्र में बनी पीएम की सरकार ने देश के एजेंडा को बदलने का काम किया गया था।

सीएम योगी ने कहा कि आप यदि लोकसभा चुनाव से तुलना करेंगे तो पहले अराजकता का माहौल रहता था। सरकार की वजह से चुनाव आयोग को भी सहूलियत मिली है। यूपी में शांतिपूर्ण चुनाव सबसे बड़ी सफलता है। सीएम योगी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी 75 जिलों में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसका असर जनता के बीच भी देखा जा रहा है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Azamgarh में CM Yogi ने की चुनावी सभा, किया ये वादा | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन बीजेपी की मिल रहा है। पहली बार 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़े गए थे उससे चुनावी रणनीति को एक धार मिली थी। सरकार बनने पर देश की आस्था और सम्मान को लेकर मोदी सरकार ने काम किया है। मोदी जी ने देश का एजेंडा बदलने का काम किया है। योगी ने कहा कि 2014 से 2017 के बीच किए गए कार्यों को लागू करने में सपा सरकार विफल रही। लेकिन यूपी में बीजेपी कि सरकार बनने के बाद केंद्र की योजनाओं को पूरा किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+