पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

लखनऊ, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें, यशपाल शर्मा का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

cm yogi adityanath condoles demise of former cricketer yashpal sharma

Recommended Video

    Yashpal Sharma, member of 1983 WC team, passes away after suffering heart attack | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने जताया दुख

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी तथा 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य श्री यशपाल शर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!''

    विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे यशपाल

    बता दें, यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 37 टेस्ट और 42 वनडे खेले। टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक के साथ उन्होंने 1,606 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 89 रन दर्ज हैं। यशपाल दिल्ली के बल्लेबाज टूर्नामेंट में कप्तान कपिल देव के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने दो अर्धशतकों के साथ 8 पारियों में 240 रन बनाए। पूर्व बल्लेबाज ने 1979 में इंग्लैंड के दौरे पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया और अक्टूबर 1983 में अपने 37 टेस्ट में से आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक बनाया, जबकि उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 140 का चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+