गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में शामिल हुए CM YOGI, कहा- सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ स्थित डीएवी कॉलेज में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। आज हम सिख गुरुओं का स्मरण करते हैं उनसे हमें प्रेरणा प्राप्त होनी चाहिए। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका जीवन देश और धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था।

सीएम योगी ने कहा कि सिख गुरुओं के स्वर्णिम इतिहास का हम स्मरण करते हैं, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं, उनसे हम प्रेरणा प्राप्त करते हैं। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनका जीवन देश व धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था और जो भी अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर देश व धर्म के लिए अपने आप को समर्पित करेगा युगों-युगों तक उसका नाम इसी श्रद्धा व विश्वास के साथ लोग लेते रहेंगे।
सीएम ने कहा कि मैं आज इस अवसर पर एक बार फिर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर उनको नमन करता हूं। जब विधर्मियों के आतंक से देश और धर्म संकट में था, मानवता खतरे में थी, बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। स्वयं के अस्तित्व के लिए जब मानवता गुहार लगा रही थी, तब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के रूप में एक प्रकाशपुंज प्रकट हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस समय साधन नहीं थे, उस समय गुरुनानक देव जी ने देश के अंदर और उन तमाम देशों में जहां आज भी जाना दुर्लभ है, वहां पहुंचकर धार्मिक उपदेश के माध्यम से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications