CM अखिलेश ने ली चुटकी, कहा भाजपा बंधवा ले राखी तो मिल जाएगी माफी

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेस में अभी भाजपा और बसपा की लड़ाई चल रही है। भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा बसपा सुप्रीमों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे जाने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में भाजपा और बसपा की लड़ाई में सपा मजे लुटती नजर आ रही है। दो पार्टियों की इस लड़ाई पर सीएम अखिलेश यादव चुटकी लेते नजर आए।

 akhilesh yadav

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों को मायावती से माफी मांगकर राखी बंधवा लेनी चाहिए। अपने सरकारी आवास पर आयोजित शिक्षकों और वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह में अखिलेश ने कहा कि किसी की जुबान फिसल गई तो इतना बड़ा प्रदर्शन किया। मंच लगाकर अपशब्द बोले गए। अखिलेश ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं में गंदी भाषा बोलने की होड़ लगी है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता ने मायावती के लिए जो कहा वो आधा ही गलत था। उन्होंने कहा कि ये हम भी जानते हैं कि बसपा में पैसे से टिकट मिलते हैं। उन्होंने क हा कि मायावती की पार्टी से जो भी निकलकर आ रहा है, वह यही आरोप लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+