नौवीं की छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, पुलिस बेखबर
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां कक्षा नौं में पढ़ने वाली छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी मच गयी है। फेसबुक पोस्ट से खुला हत्या में लखनऊ पुलिस का झूठ
गोंडा के माधवगंज गांव के मजरा बंदर मरवा में नौंवी में पढ़ने वाली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला है शव को पुलिस ने पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद पुलिस के झूठ को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर उठी आवाज
लड़की के पिता बद्री प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी सोनू कक्षा नौंवीं में पढ़ती थी। 14 नवंबर को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक जब घर नहीं आयी तो हमने खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर दी।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी बेटी को तलाशने में पूरी तरह से विफल रही और घर से कुछ दूरी पर उनकी बेटी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
वहीं धानेपुर के थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजह अभी तक नहीं पता चल सकी है। अपराधियों की तलाश चल रही है।
थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications