सल्लू ने कि शिव-राज की तारिफ, कहा 'जय हो'

शिवराज की तारीफ करते हुए सलमान खान ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज के सुशासन और अच्छा काम करने की वजह से ही लगातार तीसरी बार सीएम बने हैं। दरअसल सलमान यहां अपने फिल्म 'जय हो' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा कि मैं हर उस शख्स के साथ हूं, जो यह साबित करेगा कि वह बहुत अच्छा काम रहा है।
सलमान ने अपने अंदाज में कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए जनता ने उनके दल को लगातार तीसरी बार चुना है। सलमान ने शिवराज सिंह चौहान को सज्जन और बहुत नेक शख्स हैं। मध्य प्रदेश के बाद सलमान खान गुजरात जाएंगे। फिल्म प्रमोशन के बाद सलमान ने अपनी जन्मस्थली में 70 साल की रुक्मिणी बाई से मुलाकात की। खासबात ये की रुक्मिणी इंदौर के उस नर्सिंग होम की नर्स रह चुकी हैं जहां 27 दिसंबर 1965 को सलमान का जन्म हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications