UP: सपा MLC वासुदेव यादव के खि‍लाफ आय से अधि‍क संपत्ति का केस दर्ज

लखनऊ। यूपी के पूर्व शिक्षा निदेशक और समाजवादी पार्टी के एमएलसी वासुदेव यादव पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया गया है। वासुदेव यादव के खिलाफ खुली जांच के बाद विजिलेंस ने गुरुवार को शासन की अनुमति के बाद प्रयागराज में आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में विजिलेंस को 109 फीसदी आय से अधिक संपत्ति मिली है। बता दें, वासुदेव यादव शिक्षा निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल में भी काफी चर्चित रहे थे।

Case filed for disproportionate assets against samajwadi party mlc vasudev yadav

भ्रष्टाचार की कई शिकायतें आई थीं सामने

उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव के खि‍लाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें सामने आई थीं। शासन ने 12 सितंबर 2017 को वासुदेव यादव की संपत्तियों की विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस ने उनके यादव के खि‍लाफ खुली जांच की, जिसमें एक सितंबर 1978 से 31 मार्च 2014 के बीच वासुदेव यादव की आय के साथ खर्च और अर्ज‍ित की गई चल-अचल संपत्तियों की पड़ताल की।

आय से अधि‍क संपत्ति का केस दर्ज

विजिलेंस जांच में सामने आया कि इस अवधि के दौरान वासुदेव यादव की कुल आय करीब 89.42 लाख रुपए थी, जबकि उन्होंने 1.86 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां अर्जित की। इस जांच में कुल आय से दो गुना से भी अधिक खर्च करने के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद विजिलेंस ने उनके खि‍लाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। उनकी कई अन्य बेनामी संपत्तियों की जानकारियां भी सामने आई है। इसके बाद शासन ने न्याय विभाग से कानूनी सलाह लेने के बाद एमएलसी वासुदेव के खि‍लाफ आगे की कार्रवाई की अनुमति प्रदान की। अब शासन की अनुमति लेकर जांच एजेंसी ने अपने कदम को आगे बढ़ाते हुए केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+