हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में भी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ है। उपद्रवियों की पहचान हो रही है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

caa protest lucknow university exam cancelled

Recommended Video

      CAA Protest : Uttar Pradesh में हिंसक प्रदर्शन, Lucknow और Sambhal में गाड़ियों में लगाई आग|वनइंडिया

      पुलिस चौकी में लगाई आग, गाड़ियां फूंकी

      नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई जगह पर उग्र धरना प्रदर्शन हुआ। लखनऊ में कई जगह पर लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। कई पुलिस चौकी, गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ हुई हिंसा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस मसले पर बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रदर्शन के नाम पर हिंसा नहीं कर सकते हैं।

      हिंसा फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनकी संपत्ति की सीज किया जाएगा और उनसे हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+