विधायक जी देने गये थे ईद की बधाई बना लिये गये बंधक
चंदौली। उत्तर प्रदेश में बिजली की किल्लत से लोग किस तरह से त्रस्त हैं उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां नाराज लोगों ने विधायक पार्षद को ही बंधक बना लिया।
मामला चंदौली का है जहां मुगलसराय विधायक और क्षेत्रीय सभासद को यहां के लोगों ने कुर्सी से रस्सी बांधकर बंधक बना लिया। यहां के लोग बिजली, पानी और सफाई की समस्या के चलते यहां के प्रशासन से बेहद नाराज थे।
मुगलसराय के बसपा विधायक बब्बन सिंह चौहान और सभासद कयामुद्दीन की लोगों ने तककरीबन 3 से 4 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। दरअसल विधायक जी और पार्षद जी यहां के लोगों को ईद की बधाई देने आये थे लेकिन खफा लोगों का इन लोगों को देखते ही गुस्सा फूट पड़ा।
यही नहीं लोगो को गुस्सा देखकर विधायक के साथ आये जवान ने भी कुछ कहने के बजाए मूकदर्शक बने रहना बेहतर समझा। वहीं काफी समय बाद जब डीएम यहां पहुंचे तो इन लोगों को छुड़ा सके।












Click it and Unblock the Notifications