मायावती ने कहा- जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन, गरीबों की करें मदद

BSP chief Mayawati Birthday: लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) चीफ मायावती (mayawati) 15 जनवरी को अपना 65वां जन्मदिवस मनाने जा रही हैं। मायावती अपने इस जन्‍मदिन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से गरीब, असहाय और कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों की मदद करने का आग्रह किया है। बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार की सुबह ट्वीट करते हुए कार्यकर्ताओं से ये आग्रह किया है।

BSP chief Mayawati urges workers to celebrate her birthday as Jankalyankari Diwas

'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनायें जन्‍मद‍िवस

मायावती ने गुरुवार सुबह बसपा कार्यकर्ताओं से एक अपील करते हुए ट्वीट किया, 'विदित है कि कल 15 जनवरी सन 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से तथा इससे पीड़ित अति-गरीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनायें तो बेहतर। कल मेरे जन्मदिन पर स्वलिखित पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा, भाग-16 व इसका अंग्रेजी संस्करण A Travelogue of My Struggle Ridden Life and BSP Movement, Vol.16 जारी होगा, जिसे पढ़कर आत्म-सम्मान व स्वाभिमानी मूवमेंट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।'

बता दें, मायावती 1989 में पहली बार सांसद बनी थीं। 1995 में वह अनुसूचित जाति की पहली महिला सीएम बनीं। राजनीति में उनका प्रवेश कांशीराम की विचारधारा से प्रभावित होकर हुआ। राजनीति में आने से पहले मायावती शिक्षिका थीं। 21 मार्च 1997 को मायावती दूसरी बार यूपी की मुख्यमंत्री बनीं। 3 मार्च 2002 को मायावती तीसरी बार यूपी की मुख्यमंत्री बनीं और 26 अगस्त 2002 तक पद पर रहीं। 13 मई 2007 को मायावती ने चौथी बार यूपी की कमान संभाली और 14 मार्च 2012 तक मुख्यमंत्री रहीं। 2012 के विधानसभा चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनाव हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+