चुनावी जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी पर लोग लाती है कांग्रेस: मायावती
लखनऊ, 27 अगस्त: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। इस दौरान उनके निशाने पर अन्य दल भी रहे। मायावती ने कहा कि कांग्रेस के बारे में ये सर्वविदित है कि कांग्रेस अपनी आम जनसभाओं और चुनावी जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए ज्यादातर दिहाड़ी पर लोग लाती है। जिस दिन कांग्रेस की रैली होती है, दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूर बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि आज हमें काम नहीं करना पड़ेगा।
Recommended Video

अब तो कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा: मायावती
बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं मिलते हैं। अब तो कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। मायावती ने कहा कि देश में बीएसपी अकेली ऐसी पार्टी है जो कांग्रेस और अन्य पार्टियों की तरह अपने संगठन को चलाने और चुनाव लड़ने के लिए भी बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों से आर्थिक मदद नहीं लेती है, न ही इसके एवज में उन्हें राज्यसभा आदि में भेजती है।
कांग्रेस की बुकलेट पर मायावती ने जताई नाराजगी
मायावती ने कांग्रेस की बुकलेट पर भी नाराजगी जताई। कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर ठीक करे। कांग्रेस ने बुकलेट में बसपा का काफी दुष्प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नहीं, दो चार जितनी चाहे बुकलेट जारी करे, कांग्रेस की झूठी बातों में जनता नहीं आने वाली है। पंजाब में अकाली दल के साथ मिलकर बसपा तो कांग्रेस को बाहर करने के बड़े अभियान में लगी है।
मेरा उत्ताराधिकारी दलित वर्ग से ही होगा: मायावती
मायावती ने अपने उत्ताराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरा स्वस्थ्य अभी ठीक है। मुझे अभी किसी को अपना उत्ताराधिकारी बनाने की जरुरत नहीं। जब स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा तब जरूर बनाऊंगी। बसपा प्रमुख एक बार फिर दोहराया कि उनका उत्तराधिकारी दलित वर्ग से ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications