मायावती ने कहा- मुफ्त वैक्सीन पर केंद्र सरकार का फैसला उचित, लेकिन देर से लिया
लखनऊ, जून 09: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बीएसपी इसकी मांग शुरू से ही करती रही है। मायावती ने कहा कि केंद्र का फैसला देर से ही सही, लेकिन उचित कदम है। उन्होंने कहा कि इब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बता दें, आगामी 21 जून से देश में 18 साल से ऊपर के नागरिकों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले हर व्यक्ति को सरकार मुफ्त में टीका लगाएगी। हालांकि, निजी अस्पतालों में वैक्सीन के लिए पहले की तरह कीमत चुकानी होगी।

मायावती ने कह- इस काम को काफी मुस्तैदी से करने की जरूरत है
मायावती ने बुधवार को ट्वीट में कहा, "देश में कोरोना महामारी के प्रकोप की दूसरी लहर के अति-घातक सिद्ध होने के बाद अब आगे इससे बचाव के लिए 21 जून से सभी के लिए 'मुफ्त' टीकाकरण का केन्द्र का फैसला देर से सही लेकिन उचित कदम है। हालांकि बसपा इसकी मांग शुरू से ही करती रही है। अब आगे इस काम को काफी मुस्तैदी से करने की जरूरत है।"
सघन टीकाकरण ही कोरोना महामारी से बचाव का उपाय है: मायावती
मायावती ने कहा, ''सघन टीकाकरण ही कोरोना महामारी से बचाव का उपाय है। इससे इनकार व लापरवाही अनुचित व जानलेवा। इसे राजनीति, आशंका, आरोप-प्रत्यारोप व श्रेय लेने-देने आदि से भी दूर रखकर केवल जनहित में तत्परता से काम करना समय की मांग। अब बिना समय गवांए इसपर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ध्यान देना जरूरी।












Click it and Unblock the Notifications