मायावती ने कहा- यूपी में अल्पसंख्यकों पर लिखे जा रहे फर्जी केस, कांग्रेस पर भी किया वार

लखनऊ, 30 नवंबर: बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। भाजपा तो मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। प्रदेश का मुसलमान भाजपा सरकार से काफी दुखी भी है।

bsp chief mayawati press conference in lucknow targets BJP and congress

मायावती ने कहा- अल्पसंख्यक समाज पर लिखे जा रहे फर्जी केस

बसपा प्रमुख ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज पर फर्जी केस लिखे जा रहे हैं। अब तो नए-नए नियम बनाकर इनको परेशान किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ भाजपा का सौतेला रवैया साफ नजर आता है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद हम अपनी सरकार में सभी का ध्यान रखेंगे। हमारी सरकार के कार्यकाल में मुस्लिम के साथ जाट के सभी हित व कल्याण का ध्यान रखा जाएगा। केंद्र सरकार जातिगण मतगणना नहीं करा रही है।

Recommended Video

    UP Assembly Election 2022: Mayawati ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस पर मायावती का वार

    मायावती कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में शासन के दौरान कांग्रेस सरकार ने अपने समय में आरक्षण लागू नहीं किया था। कांग्रेस सरकार के समय मंडल कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद भी पार्टी ने इसे लागू नहीं किया, जिसे बीएसपी ने ही लागू करवाया था। जिसके बाद ओबीसी वर्ग के लोगों को भी आरक्षण की सुविधा मिली। अब केंद्र और राज्यों की जातिवादी सरकार नए नियम बनाकर इसे प्रभावहीन बनाने में लगी हैं। मायावती ने कहा कि आज बीएसपी कार्यालय लखनऊ में पार्टी के ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम और जाट समाज के मुख्य और मंडल सेक्टर स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिनको प्रदेश की सुरक्षित विधानसभा सीटों पर अपने-अपने समाज के लोगों को बीएसपी में जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+