BSP चीफ मायावती ने जगदीप धनखड़ को दी जीत की बधाई, कहा- उम्मीद है कि वे...

लखनऊ, 07 अगस्त: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जबरदस्त जीत हुई है। उन्होंने 528 वोटों के साथ जीत हासिल की। इसके साथ ही विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। बसपा प्रमुख मायावती ने जगदीप धनखड़ को देश के उपराष्ट्रपति पद पर इस शानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मायावती ने ये भी कहा कि बसपा ने जनहित व अपनी मूवमेन्ट को ध्यान में रखकर उन्हें अपना समर्थन दिया था। अब उम्मीद है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने का भरसक प्रयास जरूर करेंगे।

BSP chief mayawati congratulates jagdeep dhankhar

मायावती ने किया ये ट्वीट

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार की सुबह ट्वीट में लिखा, ''देश के उपराष्ट्रपति पद पर श्री जगदीप धनखड़ की शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। बीएसपी ने व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को ध्यान में रखकर उन्हें अपना समर्थन दिया था। उम्मीद है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने का भरसक प्रयास ज़रूर करेंगे।''

धनखड़ ने 528 वोटों के साथ हासिल की जीत

बता दें, उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जबरदस्त जीत हुई है। उन्होंने 528 वोटों के साथ जीत हासिल की। इसके साथ ही विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे. इनमें 710 वोट वैध पाए गए, जबकि 15 वोट इनवैलिड मिले। जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। वे 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं ने धनखड़ को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+