कांग्रेस के घोषणा पत्र को मायावती ने बताया छलावा, कहा-कांग्रेस-बीजेपी में कोई फर्क नहीं

Lucknow News, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए कांग्रेस ने 2 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र (Congress Manifesto) जारी किया। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद 3 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का घोषणा पत्र पूर्व के वादों की तरह ही दिखावा व छलावा है।' इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर भी निशाना साधा।

मायावती ने किया ट्वीट

मायावती ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र पूर्व के इनके वादों की तरह ही दिखावा व छलावा ज्यादा लगता है। कांग्रेस द्वारा लगातार वादाखिलाफी करने का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वसनीयता की कमी है। वैसे इस मामले में कांग्रेस व बीजेपी में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।'

भाजपा पर साधा निशाना

मायवती ने भाजपा पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'बीजेपी के नेतागण बीएसपी-सपा-आरएलडी गठबंधन के हाथों हार से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि वे आयेदिन मुद्दों के बजाए गठबंधन व इसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जातिवादी व अनर्गल बयानबाजी ही करते रहते हैं जिसके उकसावे में नहीं आना है व चुनाव में अच्छा रिजल्ट दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।'

अखिलेश ने भी कसा तंज

अखिलेश यादव ने भी भाजपा के पांच सालों के कार्यकाल पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘विकास' पूछ रहा है: पिछले पांच सालों में सत्ताधारी ऐसी एक भी सड़क क्यों नहीं बना पाये जिस पर चलकर उनका सीना कुछ और चौड़ा हो जाता? शायद वो नहीं चाहते हैं कि कोई ऐसी सड़क बने जिससे कोई और जल्दी से दिल्ली पहुँच जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+