आतंकवादियों को पाकिस्तान से पकड़कर अपने साथ लेकर आएं मोदी: आजम

नयी दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला किया है। आजम खान ने मोदी के खिलाफ बोलते हुए उनपर बेतुका बयान दिया है।

azam khan

आजम खान ने कहा है कि मोदी अपनी पाकिस्तान यात्रा से लौटते वक्त हिन्दुस्तान में वांछित आतंकवादियों को भी पकड़ लाएं, ठीक वैसे ही जैसे कि उनकी पार्टी की पिछली सरकार ने कंधार में दहशतगर्दों को उनके साथियों के सुपुर्द किया था।

मोदी की प्रस्तावित पाक यात्रा पर बोलते हुए आजम खान ने कहा कि जिस तरह दिसम्बर 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के मंत्रियों ने आतंकवादियों को कंधार ले जाकर उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द किया था। अब उसी तरह से मोदी जी को चाहिये कि वह लौटते वक्त पाकिस्तान से देशद्रोही आतंकवादियों को हथकड़ी लगवाकर अपने ही विमान से वापस ले आयें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+