घर के बाहर खड़ी महिला की चेन लूटने आए बदमाश, तमंचा लिए लुटेरे से भिड़ गई, देखिए VIDEO
Lucknow news, लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला तमंचा लिए लुटेरे से भिड़ गई। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को पकड़ना चाहा, लेकिन वह बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पूरा मामला वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

घर के बाहर अकेले खड़ी थी महिला
मामला राजधानी लखनऊ की पॉश कालोनी इंदिरा नगर का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मुंह पर नकाब बांधे बाइक सवार दो लुटेरे घर के बाहर अकेले खड़ी महिला के पास आते हैं। कुछ पूछने के बहाने एक लुटेरा महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश करता है। हालांकि, तुरंत महिला उसपर टूट पड़ती है। लुटेरा तुरंत तमंचा निकाल लेता है, इसके बाद भी महिला उसको पकड़े की कोशिश करती है।

लुटेरे पर भारी पड़ी महिला
महिला को भारी पड़ता देख लुटेरा अपने साथी बाइक सवार के साथ फरार हो जाता है। बता दें, इससे पहले भी दिनदहाड़ लूट की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों बदमाशों ने दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला की चेन लूट ली थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो के मुताबिक, महिला रास्ते में अकेली थी, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उसे शिकार बनाया।












Click it and Unblock the Notifications