UP: बीजेपी सांसद ब्रजभूषण ने कसा कांग्रेस पर तंज, बोले- सभी मिलकर मोदी जी की मदद कर रहे
Brajbhushan Sharan Singh: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब लोग मिलकर (समूचा विपक्ष) 2024 से पहले पीएम मोदी की मदद कर रहे हैं। इनको समझ में नहीं आ रहा है कि ये लोग क्या बोल रहे हैं।

लखनऊ के लोकभवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ब्रजभूषण ने यह बातें कही। गोंडा के सांसद ब्रजभूषण ने कहा कि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और कांग्रेस शासित राज्यों में जनगणना के बयान पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की मति फिर गई है। अभी हाल ही में उन्होंने फिलीस्तीन को समर्थन दिया है। दरअसल ये सब लोग मिलकर पीएम मोदी की मदद कर रहे हैं।
कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए ब्रजभूषण ने एक चौपाई बोलते हुए कहा कि, जाके प्रभु दारुण दुख दीन्हा, ताके मति पहले हरि लिन्हा।" उन्होंने इशारे में कहा कि कांग्रेस की मति फिर गई है इसलिए उसके नेता ऐसे बयान दे रहे हैं।
एमयू में मार्च के बाद भाषण बाजी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी जब इस तरीके के काम होंगे तो कोई चुप नहीं बैठेगा और ऐसे लोगों को भी जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications