गूगल के सर्च इंजन पर झांसी के अमित सिंघल से लगेगा ब्रेक!
लखनऊ। गूगल इंटरनेट के सर्च इंजन के पुरोधा कहे जाने वाले अमित सिंघल रिटायर हो रहे हैं। वह 26 फरवरी को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं और उनकी जगह जॉन गियनॉड्रिया लेंगे।

अमित सिंघल के नेतृत्व में गूगल के सर्च इंजन ने नयी बुलंदियों को छुआ, ऐसे में जब 20 साल के अपने अविश्वसनीय योगदान के बाद जब सिंघल गूगल से रिटायर हो रहे हैं तो उनकी जगह लेने वाले गियनॉड्रिया के लिए उस विरासत को बनाये रखना बड़ी चुनौती है।
अमित सिंघल का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में हुआ था और उन्होंने आईआईटी रुड़की से कंप्युटर साइंस में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मिनोस्टा विश्वविद्यालय से एमस की पढ़ाई की जबकि कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की।
वर्ष 2000 में अमित गूगल कंपनी में शामिल हुए, वह मौजूदा समय में गूगल के सर्च इंजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर हैं। वह इस क्षेत्र में पिछले 20 साल से काम कर रहे हैं।
गूगल में शामिल होने से पहले अमित एटी एंड टी लैब के टेक्निकल स्टॉफ में थे। सिंघल को उनके बेहतरीन काम के लिए नेशनल अकादमी ऑफ इंजीनियरिंग, द एशियन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications