यूपी- विधानपरिषद के चुनाव में जमकर हो रही है क्रास वोटिंग, सपा को झटका

लखनऊ। यूपी में चल रहे विधान परिषद के चुनाव में जबरदस्त सियासत देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका उस वक्त लगा जब उसके दो विधायकों ने क्रास वोटिंग कर दी। सपा के दो विधायकों को भाजपा के खेमें में देखे जाने से सपा में खलबली मच गयी।

आज है चुनाव- जानिये यूपी विधान परिषद का पूरा सियासी समीकरण

BJP succeeded to break SP mla's in UP MLC election

सपा के विधायक गुड्डू पंडित, मुकेश शर्मा और कादीपुर से विधायक रामप्रसाद चौधरी पर क्रास वोटिंग का आरोप लगा है। गुड्डू और मुकेश भाजपा के संगीत सोम के साथ वोट डालने के लिए सदन पहुंचे। जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों ने भाजपा को ही वोट दिया है।

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से पहले राजनाथ सिंह ने बताया यूपी का चुनावी एजेंडा

वहीं वोट डालने के बाद गुड्डू ने कहा कि मैंने अपनी जमीर की आवाज पर वोट दिया है। अगर हमारे सिर पर कोई वार करेगा तो क्या हमारे हाथ नहीं उठेंगे। सपा के अलावा बसपा के राजेश त्रिपाठी ने भी क्रास वोटिंग की है। वह बसपा से निष्कासित विधायक हैं। अपना दल के आरके वर्मा ने भी भाजपा को वोट दिया है।

आरएलडी के सुदेंश वर्मा ने भी क्रास वोटिंग की है हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने वोट किसे दिया है। सुदेश ने खुला वोट किया है जोकि नियम के खिलाफ है ऐसे में उनका वोट रद्द भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+