'समाजवादी पार्टी को नहीं मिलेगा राजभर समाज का वोट', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा

'समाजवादी पार्टी को नहीं मिलेगा राजभर समाज का वोट', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा

लखनऊ, 27 अक्टूबर: सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज 27 अक्टूबर को मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। यह गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हुआ है। वहीं, सपा और सुभासपा के गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के सपा में जाने पर भी सपा को राजभर समाज का वोट नहीं मिलेगा।

BJP State President Swatantra Dev Singh Samajwadi Party Akhilesh Yadav

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा ने कभी राजभर समाज का हित नहीं किया। सपा ने एक भी टिकट राजभर समाज के व्यक्ति को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के सपा में जाने पर भी सपा को राजभर समाज का वोट नहीं मिलेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा को समर्थन करने वाले दलों को सीट बंटवारे का निर्णय संसदीय बोर्ड करेगा।

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh और Rajbhar का गठबंधन, जानें- दिखाया शक्ति प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी

    यूपी चुनाव को लेकर छोटे दलों का बड़ी पार्टियों के पक्ष में आना जारी है। इसी कड़ी में हिस्सेदारी मोर्चा, मानव समाज पार्टी, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी, मुसहर आंदोलन मंच, भारतीय समता समाज पार्टी, प्रगतिशील समाज पार्टी व शोषित समाज पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। हालांकि, इन दलों ने हमसे अभी सीट नहीं मांगी है।

    दरअसल, सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस पर मऊ की धरती से ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया। अखिलेश यादव ने मंच से जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 में जिस रास्ते से बीजेपी सत्ता में आई अब ओमप्रकाश राजभर ने उस रास्ते को बंद कर दिया है। अब झूठ बोलने वाली बीजेपी के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में जनता के लिए भविष्य का चुनाव है। कोरोना काल में बीजेपी ने गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+