भाजपा प्रवक्ता ने पार की हद, आजम खान पर दिया विवादित बयान
लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में एनएच-24 पर महिला और नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के बाद जिस तरह से आजम खान ने शर्मनाक बयान दिया उसने पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ा दिया था।

आजम खान के विवादित बयान पर हमला बोलते हुए भाजपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि मियां आजम खान के बेटी और बीबी सेखुलेगी बुलंदशहर हाई वे पर 12 साल की बेटी और माँ के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही।
मियां आजम खान के बेटी और बीबी से
— IP Singh (@ipsingh1432) August 3, 2016
gang rap हो जाय तब आजम की आँख
खुलेगी बुलंदशहर हाई वे पर 12 साल की बेटी और माँ के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही
इस ट्वीट को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि आजम खान ने कहा था कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कहीं कोई विपक्षी विचारधारा जो सत्ता में आना चाहती है वह सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कुकर्म तो नहीं कर रही है।
आजम खान ने कहा था कि विपक्ष सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है। उन्होंने कहा था कि जो रात में मां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ उसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं।












Click it and Unblock the Notifications