भाजपा सांसद की हुंकार डंके की चोट पर बनायेंगे राम मंदिर
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर से सियासत शुरु हो गयी है। भाजपा नेता विनय कटियार ने इस विवाद में एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

विनय कटियार ने अयोध्या में मंदिर बनवाने के मामले में कहा कि हम कुछ भी चोरी छिपे नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मंदिर जरूर बनायेंगे और डंके की चोट पर बजायेंगे।
कटियार ने कहा कि मंदिर जरूर बनेगा और जब हम बनायेंगे तो ढोल नगाड़े बजा कर बनायेंगे। साथ ही देशवासियों को बता कर मंदिर बनवायेंगे। कटियार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और इसे हम चोरी छिपे नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए पत्थरों के पहुंचने की खबर से संसद में जोरदार हंगामा हुआ था। साथ ही जमकर इस बात पर हंगामा हुआ था कि प्रदेश में एक बार फिर से दंगे की तैयारी हो रही है।
वहीं बाबरी मस्जिद पैरोकार का कहना है कि अगर राम मंदिर के पत्थरों पर रोक नहीं लगायी गयी तो विवाद बढ़ सकता है और हम भी पत्थरों को मंगाना शुरु कर देंगे साथ ही कोर्ट का फैसला आते ही मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications