BJP MP कौशल किशोर के बेटे आयुष ने जारी किया VIDEO, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ। यूपी के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के फरार बेटे आयुष का एक वीडियो सामने आया है। आयुष का कहना है कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई थी। आयुष ने कहा कि खुद पर गोली चलवाने का रिस्क नहीं ले सकता था, क्योंकि थोड़ा सा भी इधर-उधर हो जाता तो जान भी जा सकती थी। इस वीडियो में आयुष ने अपनी पत्नी अंकिता और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी अंकिता ने हनीट्रैप के जरिए फंसाया। ऐसा वह कई अन्य लोगों के साथ भी कर चुकी है। आयुष ने कहा कि वह लखनऊ आ रहा और सरेंडर भी करेगा। पुलिस पत्नी अंकिता से भी पूछताछ करे। वह सारे सवालों के जवाब देने को तैयार है।

पत्नी पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप
आयुष ने वीडियो में कहा कि पुलिस उसे और उसकी पत्नी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करे। आयुष का कहना है कि 7 महीने पहले उसकी अंकिता से मुलाकात हुई थी, दूसरे दिन वह मुझसे फिजिकल हो गई और शादी का दबाव बनाने लगी। मैं उसके प्यार में पागल था, इसलिए घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर लिया। आयुष ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की पहले भी कई शादी हो चुकी हैं। उसने मीडिया से मांग की है कि वह उसके गांव बहराइच जिले के हुजूरपुर जाए, वहां सच्चाई पता चल जाएगी। आयुष ने कहा कि उसकी प्रदीप कुमार सिंह नाम के युवक से शादी हो चुकी है। अभी तक तलाक भी नहीं हुआ है, उसने मेरे साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की, लेकिन आज तक कभी सिंदूर नहीं लगाया और न ही मंगलसूत्र पहना और आज वह बहू का दर्जा मांग रही है।
Recommended Video

अंकिता पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप
आयुष ने कहा, 'मैंने अंकिता के कहने पर ही पिता को सुसाइड की धमकी दी थी। रेल की पटरी पर बैठकर अंकिता ने मुझसे वीडियो कॉल करवाया और कहा कि बोलो मैं सुसाइड कर रहा हूं, जिसके चलते मेरे पिता सदमे में आ गए। उनकी कोई गलती नहीं है। पूरे देश में अंकिता जैसी लड़कियां बड़े परिवार के लड़के को हनीट्रैप के जरिए फंसाने का काम करती है।' आयुष ने आगे कहा, 'शादी के बाद जब तक मेरे पास पैसे थे, तब तक मैंने अंकिता और उसके घरवालों को पाला। जब पैसे खत्म हो गए तो अंकिता ने अपना असली रूप दिखाया। मैंने खुद पर गोली नहीं चलवाई। मुझे मारने की कोशिश की गई। मुझे खाने में नशा दिया जाता था, जिसकी वजह से मैं तीन दिन तक नशे में रहा।'

क्या है पूरा मामला ?
लखनऊ में बीते 2 मार्च की रात करीब 2:30 बजे भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। गोली लगने से मामूली रूप से घायल आयुष को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कुछ ही देर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आयुष के साले की हरकत संदिग्ध लगी। पुलिस ने आयुष के घर की तलाशी ली तो वो पिस्टल बरामद हो गई, जिससे हमला किया गया था। इसके बाद आयुष के साले ने बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर ही उस पर गोली चलाई थी, जिससे किसी और को फंसाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications