खेत में फसल काटने के बाद अब हेमा मालिनी ने ट्रैक्टर चलाकर की जुताई
Lucknow News, लखनऊ। चुनावी मौसम में किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए जहां सभी पार्टियां किसानों से वादे करते नजर आ रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी व बॉलीवुड सुपरस्टार हेमा मालिनी कभी हाथ में हंसिया लेकर फसल काटती दिख रही हैं। तो कभी ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई कर रही है। साथ ही उनकी दो फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह हरे रंग की साड़ी पहनकर हेलिकॉप्टर से उतर रही हैं। दूसरी फोटो में वह उसी साड़ी में गेहूं के खेत में हंसिया लेकर फसल काटती दिख रही हैं।

ट्रैक्टर चलाने का फोटो हुआ वायरल
हेमा मालिनी के खेत में गेहूं काटने के बाद अब ट्रैक्टर चलाने के फोटो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहे है। इन फोटो में हेमा मालिनी आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं। ट्रैक्टर में मशीन भी लगी हुई है। यह वायरल तस्वीरें गुरुवार को मांट क्षेत्र के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान की बताई जा रही है। चुनाव अभियान के दौरान हेमा आलू के खेत में गईं, जहां एक किसान ट्रैक्टर चला रहा था। हेमा मालिनी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी खेत में जुट गए।

भाजपा नेताओं ने खींचे फोटो
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने ट्रैक्टर पर चढ़कर चालक की सीट पर बैठ गई और उसकी स्टेयरिंग संभाल ली। उन्होंने कुछ दूर तक ट्रैक्टर भी चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चलाते हुए हेमा मालिनी के फोटो खींचे और वीडियो भी बना। खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद हेमा मालिनी ने अपने हाथों से खेत से आलू भी निकाले। इस दौरान उन्होंने किसानों से आलू की फसल के बारे में जानकारी ली। बता दें कि इससे पहले हेमा मालिनी गोवर्धन क्षेत्र के खेतों में महिलाओं के साथ गेहूं की फसल काटते नजर आईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हाथों से दरांती ली और खुद गेहूं काटने लगीं।
ये भी पढ़ें:- मथुरा लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से हेमा मालिनी लड़ रही हैं चुनाव

दो और तस्वीर हो रही हैं वायरल
हेमा मालिनी को दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इनमें से एक में वह हरे रंग की साड़ी पहनकर हेलिकॉप्टर से उतर रही हैं। दूसरी फोटो में वह उसी साड़ी में गेंहू के खेत में हंसिया लेकर फसल काटती दिख रही है। बता दें कि यह वायरल फोटो अलग-अलग मौके की है। एक तस्वीर साल 2014 की है तो दूसरी 2015 की।
-
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications