यूपी: मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा,अखिलेश यादव से की मुलाकात
लखनऊ, 13 जनवरी: चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। बीजेपी विधायक विनय शाक्य और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के संपर्क में थे।इससे पहले बुधवार को दारा सिंह चौहान और मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट से इस्तीफे दिए थे। दोनों नेताओं के इस्तीफे के ठीक बाद अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

धर्म सिंह सैनी ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर शेयर करते यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 'सामाजिक न्याय' के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन कराने वाली हमारी 'सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति' को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है! #मेलाहोबे
विनय शाक्य ने अपने त्याग पत्र में लिखा, "स्वामी प्रसाद मौर्य दलितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं। मैं उनके साथ हूं।" इससे पहले उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद के भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह भी मौर्य की तरह ही सपा में जाएंगे।
बता दें, विधायक विनय शाक्य की बेटी ने दावा किया था है कि उनके पिता का अपहरण किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि विधायक का अपहरण नहीं हुआ है। इसके बाद विनय शाक्य ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा था कि उनके अपहरण की बात गलत है। वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं।
मंत्री धर्म सिंह सैनी ने छोड़ी बीजेपी
यूपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से ही सैनी के इस्तीफे की खबरें चल रही थीं, लेकिन उन्होंने इन दावों को सिरे से नकारते हुए कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications