सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र का BJP विधायक देवमणि द्विवेदी ने किया खंडन, लखनऊ में दर्ज कराई FIR

लखनऊ। सुल्तानपुर जिले की लम्भुआ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक देवमणि द्विवेदी का लेटरपैड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए लेटरपैड में उनकी तरफ से प्रदेश के राजनेताओं और माफिया के खिलाफ कार्रवाई का ब्यौरा मांगा गया था। हालांकि विधायक देवमणि द्विवेदी ऐसी किसी भी जानकारी मांगने का खंडन किया है। साथ ही लेटरपैड का गलत इस्तेमाल कर वायरल करने के मामले में उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करवाया है।

BJP MLA Devmani Dwivedi said the letter viral on social media is fake

वायरल हो रहे लेटरपैड में 17 राजनेताओं के नाम
हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक देवमणि द्विवेदी का फर्जी लेटर पैड तैयार कर रघुराज सिंह, धनंजय सिंह, अभय सिंह व ब्रजभूषण शरण सिंह समेत 17 नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों में बीते तीन साल के दौरान हुई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई थी। यह पत्र अपर मुख्य सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित किया गया था।

लेटरपैड को विधायक देवमणि द्विवेदी ने बताया फर्जी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेटरपैड को विधायक देवमणि द्विवेदी ने फर्जी बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे संदर्भित करते हुए एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। मेरा सभी समर्थकों से अनुरोध है कि वह किसी बहकावे में न आएं। ऐसे अफवाह बाजों के विरुद्ध मैं वैधानिक कार्यवाही भी कराने जा रहा हूं। इसके चलते चौकी प्रभारी शशिकांत की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से संदिग्ध लोगों के विषय में पता लगाया जा रहा है।

ब्राह्मणों को लेकर मची हुई है खींचतान
दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मणों को लेकर खींचतान मची हुई है। सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर योगी सरकार पर आरोप लगा रही हैं कि सरकार ब्राह्मणों को निशाना बना रही है। हर पार्टी प्रदेश के ब्राह्मण वोट बैंक को लुभाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+