यूपी में अखिलेश के हथियारबंद गुंडे घूम रहे, प्रदेश में है मुगलिया सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली में जिस तरह से सपा नेताओं की हर्ष फायरिंग में एक मासूम की जान चली गयी उसने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर बड़ा हमला बोला है। Video- सपा की जीत के जश्न में सड़क पर फायरिंग में एक बच्चें की मौत

सपा विधायक की गुंड़ागर्दी, टाइम्स नाऊ के रिपोर्टर से की बदसलूकी, जान बचाकर निकली पत्रकार

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत चौबे ने अखिलेश की सरकार को मुगलों की सरकार करार दिया है। चौबे ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के गुंडे अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं।

भाजपा ने सपा की अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यहां सरकार ने मंत्रियों को गुंडई करने के लिए लाल बत्ती वाली कार और हथियार दे रखा है।

श्रीकांत ने कहा कि सड़कों पर अपने गुंडों से अखिलेश साबित करना चाहते हैं कि प्रदेश में अभी भी उनकी पकड़ मजबूत है। वह लखनऊ से बाहर कभी नहीं जाते हैं और ना ही उनके पास इसके लिए फुर्सत है।

शामली में मासूम की मौत पर सरकार पर निशाना साधते हुए चौबे ने कहा कि जब मासूम की मां थाने पर अपराधियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गयी। वहीं मासूम के पिता ने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।

वहीं इस मामले में पत्रकार पर हमले पर बोलते हुए चौबे ने कहा कि जब पत्रकार खबर के लिए जाते हैं तो सपा के विधायक उन्हें बंधक बना लेते हैं। चौबे ने इस मामले में जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+