'मैं जीतकर आया तो मुस्लिम तिलक लगाने लगेंगे', विवादित बयान पर BJP नेता ने दी सफाई
लखनऊ, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच डोमरियागंज से बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में राघवेंद्र सिंह को कह रहे हैं कि अगर वह फिर से चुने गए तो मुसलमान टोपी से 'तिलक' लगाने लगेंगे। विवादित विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे बीजेपी विधायक ने इसको लेकर अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इसे 'इस्लामी आतंकवाद' से लड़ाई के संदर्भ में ये कहा था।

'अगर मैं फिर से विधायक बन गया तो मियां तिलक लगाएंगे'
राघवेंद्र सिंह ने कहा, "जब यहां इस्लामिक आतंकवादी थे, हिंदुओं को गोल टोपी पहनने के लिए मजबूर किया गया था। मैंने इसी के संदर्भ में कहा था कि मैं हिंदू गौरव के लिए कुछ भी बलिदान करने के लिए तैयार हूं। मेरा मतलब था कि अगर मुसलमान मुझे हराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, मैं चुप नहीं रहूंगा।'' राघवेंद्र सिंह ने कहा था, "जैसे गोल टोपियां गायब हो गई हैं, अगर मैं फिर से विधायक बन गया तो मियां तिलक लगाएंगे।" उन्होंने कहा, पहली बार इतने हिंदू निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। डोमरियागंज में 'सलाम' होगा या 'जय श्री राम'?"
पुलिस ने दर्ज किया केस
बहरहाल, यूपी पुलिस ने भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, राघवेंद्र सिंह ने 2017 के चुनाव में डोमरियागंज सीट से लगभग 200 मतों से जीत हासिल की थी। डोमरियागंज में यूपी चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications