जितिन प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना,कहा-दिग्गज हो रहे बाहर, देश को विभाजित करने की बात कहने वाले बन रहे सलाहकार

लखनऊ, 30 सितंबर: पंजाब कांग्रेस संकट के दौर के बीच भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जितिन प्रसाद ने कहा है कि देश के लिए युद्ध लड़ रहे दिग्गजों को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, इससे ही समझा जा सकता है कि कांग्रेस में क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि जो लोग देश को विभाजित करने की बात करते हैं और कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, वे सलाहकार बन रहे हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस में क्या स्थिति है।

BJP leader Jitin Prasada on Congress says war veterans have been shown the way out

जितिन प्रसाद ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा नवजोत सिंह सिद्दू के सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली की तरफ था। बता दें, मलविंदर सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। बयान को लेकर बवाल होने पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। बता दें, यूपी में ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान रखने वाले जितिन प्रसाद 9 जून को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। बीते दिनों जितिन प्रसाद योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।

कैप्टन ने कहा- सिद्धू पंजाब के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं

पंजाब में कांग्रेस इस वक्त संकट के दौर से गुजर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार शाम को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर से दावा किया कि वह भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। हालांकि, वह कांग्रेस से जरूर इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान उन्होंने सिद्धू पर एक बार फिर से हमला बोला। कैप्टन ने कहा कि वह आदमी पंजाब के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू पर निशाना साधते रहे हैं। दोनों कई मुद्दों पर कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने सिद्धू पर इमरान खान और बाजवा से मित्रता होने तक के गंभीर आरोप तक लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+