अखिलेश की जो मानसिकता है उसके कारण वो राजनीति में चल नहीं पाएंगे: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वाराणसी के घाटों पर वाई-फाई सेवाएं मुहैया कराने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गुरुवार को पलटवार किया। पार्टी ने अखिलेश को 'प्रौद्योगिकी विरोधी' करार देते हुए कहा कि अपनी इस मानसिकता के कारण वह लंबे समय तक राजनीति में नहीं बने रह पाएंगे।

BJP hits back at Akhilesh Yadav for PM Narendra Modi barb

अखिलेश ने वाराणसी के घाटों पर वाई-फाई सेवाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए बुधवार को एक जनसभा कहा था कि इससे मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में नौकाएं नहीं चलेंगी और यदि सुविधा का लाभ उठाना भी हुआ तो लोग लैपटॉप पर ही ऐसा कर पाएंगे।

अखिलेश के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भजापा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों पर किया गया व्यंग्य है, जबकि उनकी कोशिशों से सभी वाकिफ हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के नि:शुल्क लैपटॉप वितरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा भी कह सकती है कि लैपटॉप केवल वादों पर नहीं चलते, बल्कि इसके लिए बिजली जरूरी है।"

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री केंद्र के साथ सकारात्मक तालमेल की बात करते हैं, जबकि दूसरी तरफ वह अक्सर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलते रहते हैं। क्या इस तरह केंद्र और राज्य के बीच सहयोग होगा? पाठक ने यह भी कहा कि वाराणसी के घाटों पर वाई-फाई सेवाओं से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+