यूपी कांग्रेस के दफ्तर में भाजपा के झंडे, Video देख लोग बोले- खेला हो गया

लखनऊ, 24 जुलाई। ऐसा लगता है कि कांग्रेस भी भगवा रंग में रंगने लगी है। जी हां, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के कार्यालय का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस देखकर तो ऐसा ही लगता है। कांग्रेस के यूपी ऑफिस के इस वीडियो में पार्टी कार्यालय के अंदर भाजपा के झंडे रखे हुए हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

कांग्रेस दफ्तर में भाजपा के झंडे का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को पूर्व कांग्रेस नेता जीशान हैदर ने भी अपने पेज से शेयर किया है। जीशान हैदर ने लिखा सुना है अरे सुना कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी के झंडे मिले हैं। उन्होंने आगे लिखा उत्तर प्रदेश कांग्रेस का ऑफिस है मैं तो लाल झंडे एक्सपेक्ट कर रहा था।

लखनऊ दफ्तर में भाजपा का झंडा

लखनऊ दफ्तर में भाजपा का झंडा

लखनऊ के मॉल एवेन्यू में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय है। ये वीडियो उसी कार्यालय का है। कांग्रेस कार्यालय के ऊपर जहां पार्टी का झंडा फहराता रहता है वहीं पार्टी के अंदर भारतीय झंडा पार्टी के कई सारे झंडे मिले हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा के झंडे कार्यालय की मेज और कुर्सी पर रखे दिखाई दे रहे हैं। इन झंडों से कुछ कम्यूटर को भी ढंका गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस में हड़कंप

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस में हड़कंप

वीडियो वायरल होने के बाद से कांग्रेस के किसी नेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल कांग्रेस नेता इस बात की जांच करने में जुटे हैं कि पार्टी के दफ्तर में उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी भाजपा का झंडा कैसे पहुंचा। वैसे कांग्रेस जब जांच करेगी और कब उसका परिणाम आएगा वो तो बाद में पता चलेगा लेकिन इस बीच पार्टी के दफ्तर में भाजपा का झंडा मिलने पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की खिंचाई शुरू हो गई है।

यूजर बोले- खेला हो गया

यूजर बोले- खेला हो गया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर कांग्रेस से वही सवाल पूछ रहे हैं जिसका जवाब कांग्रेस खुद भी ढूढ़ रही है कि आखिर भाजपा का झंडा पहुंचा कैसे? एक यूजर ने रिप्लाई में लिखा "हाहाहा, खेला हो गया।" एक अन्य यूजर ने लिखा "हो सकता है 100 साल पहले ये भी बीजेपी का दफ्तर रहा हो जिस तरीके से कुछ लोग कहते हैं कि मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई"

यूपी में कांग्रेस का हाल बेहाल

यूपी में कांग्रेस का हाल बेहाल

बता दें कि कांग्रेस जहां केंद्र में मुख्य विपक्षी दल है वहीं उत्तर प्रदेश में पार्टी खुद को फिर जिंदा करने की जद्दोजहद करती नजर आ रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी चौथे नंबर पर पहुंच गई है और इसके सिर्फ दो विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं। वैसे केंद्र में संख्याबल के आधार पर भले कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल हो लेकिन पार्टी के पास इतने नंबर नहीं हैं कि वह नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+