यूपी चुनाव 2022 : BJP ने काटा 17 मौजूदा विधायकों का टिकट, देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी को दिया मौका

लखनऊ, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट 91 सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में बीजेपी ने 17 मौजूदा विधायकों का पत्ता काटकर नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में 9 महिला और 20 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं, 21 ब्राह्मण उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा हैं। देवरिया से सत्यमणि त्रिपाठी का टिकट काटकर शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

BJP dropped 17 sitting mla in sixth candidate list for UP elections 2022

17 मौजूदा विधायक, जिनका बीजेपी ने काटा टिकट

बीजेपी ने जिन 17 विधायकों का टिकट काटा है, उनमें बिसवा सीट से महेंद्र सिंह का नाम शामिल है। महेंद्र सिंह का टिकट काटकर निर्मल वर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा गनीपुर सीट से विनोद कटियार का टिकट काटकर राकेश सचान को टिकट दिया है। फाफामऊ में विक्रमजीत मौर्या की जगह गुरु प्रसाद मौर्या को टिकट मिला है। कोराउ से मौजूदा विधायक राजमणि कोल का टिकट कटा, उनकी जगह आरती कोल को टिकट दिया गया है। हैदरगढ़ में विधायक बैजनाथ रावत की जगह दिनेश रावत को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

गोसाईगंज से खब्बू तिवारी की जगह उनकी पत्नी को टिकट

बीकापुर से विधायक शोभा सिंह का टिकट काटकर डॉ. अमित सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। गोसाईगंज से खब्बू तिवारी की जगह उनकी पत्नी आरती तिवारी को टिकट मिला। घनघटा से श्री राम चौहान की सीट बदल दी गई है। घनघटा से गणेश चौहान को मिला टिकट। अब श्री राम चौहान को खजनी से पार्टी ने मैदान में उतारा है। सहजनवा से शीतल पांडे का टिकट कटा, प्रदीप शुक्ला को बीजेपी ने बनाया अपना उम्मीदवार। खजनी से संत प्रसाद की जगह श्री राम चौहान को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया। कुशीनगर से रजनी कांत त्रिपाठी की जगह पीएन पाठक को उम्मीदवार बनाया।

देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी को मौका

हाटा से पवन केडिया का टिकट काटकर मोहन वर्मा को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया। देवरिया से सत्यमणि त्रिपाठी का टिकट कटा, शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा रामपुर करखाना में भी बीजेपी ने उम्मीदवार बदला है। सुरेंद्र चौरसिया को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। बरहज से सुरेश तिवारी की जगह दीपक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया। बेल्थरा में बीजेपी ने उम्मीदवार बदला, धनंजय कनौजिया की जगह छट्ठू राम। महिलाओं की बात करें तो सिंधुजा मिश्रा, नीलम करवरिया, आरती कॉल, आरती तिवारी ,सरोज सोनकर ,अनुपमा जयसवाल, नीलम सोनकर, मंजू सरोज और सुनीता परीक्षित सिंह को बीजेपी ने मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+