यूपी में सपा को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं अमित शाह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मुख्य प्रतिद्वंदी बताया है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में सपा हमारे लिए अहम चुनौती होगी, हालांकि उन्होंने यूपी में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ चुनाव में जाने का फैसला नहीं लिया है।

पढ़ें- दो साल में इन विवादों ने मोदी सरकार को किया सबसे ज्यादा परेशान

Amit Shah

शाह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा का कुशासन सपा की हार की अहम वजह होगी। जिस तरह से सपा सरकार प्रदेश में बेहतर शासन देने में पूरी तरह से विफल रही है वह सपा की हार का कारण बनेगी।

सीएम उम्मीदवार के साथ उतर सकती है पार्टी चुनावी मैदान में

एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा हमारे लिए मुख्य चुनौती होगी, इसकी अहम वजह है सपा का मजबूत बेस और कार्यकर्ताओं की पकड़ भी अच्छी है। जब अमित शाह से पूछा गया कि क्या भाजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ चुनाव में उतरेगी तो उन्होंने कहा कि हमने अभी तक इस बात का फैसला नहीं लिया है कि क्या किया जाए

जब अमित शाह से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प खुले हैं तो उन्होंने कहा कि सकारात्मक जवाब दिया। जिस तरह से बिहार में भाजपा को बिना सीएम कैंडीडेट के चुनाव में जाने की वजह से हार मिली उसे देखते हुए असम में पार्टी ने सर्बानंद सोनवाल को चुनाव से पहले ही सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

राम मंदिर पार्टी के घोषणा पत्र में है

अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्टी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ ही मैदान में उतरेगी। राम मंदिर के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि यह पार्टी के घोषणापत्र में है।

पंजाब दिल्ली नहीं है

पंजाब में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसपर अमित शाह ने कहा कि पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को जारी रखेगी। आप के पंजाब में आने पर बिना पार्टी का नाम लिये शाह ने कहा कि चीजों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। शाह ने कहा कि जमीन पर काम करने जरूरत है, पंजाब दिल्ली नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+