यूपी भाजपा की नयी कार्यकारिणी में राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह के बेटे शामिल

लखनऊ। कांग्रेस के यूपी में नये पार्टी अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी यूपी कार्यकारिणी का ऐलानन कर दिया है। इस कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटों को भी जगह मिली है।

यूपी में ब्राह्मण चेहरे की रेस में कई दिग्गज, निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा

BJP announces its 15 members list in UP for its new working committee

इस लिस्ट में ना सिर्फ रसूखदारों बल्कि विवादों में रहने वाले शामली से भाजपा विधायक सुरेश राणा को भी जगह मिली है। कुल 15 लोगों की घोषणा की गयी है जिसमें कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

BJP announces its 15 members list in UP for its new working committee

कार्यकारिणी की पहली बैठक 16 व 17 जुलाई को झांसी में होगी। कार्यकारिणी में यूपी के तकरीबन हर मंडल को जगह देने की कोशिश की गयी है। लखनऊ में पूर्वा सांसद लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यूपी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे विजय बहादुर पाठक को महामंत्री बनाया गया है।

राज बब्बर बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, क्यों?

जबकि राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व नवीन जैन को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि यूपी भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की टीम में अब कुल 40 लोग शामिल हो गये हैं जिनमें 15 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री व 15 प्रदेश मंत्री सहित एक कोषाध्यक्ष व एक सहायक कोषाध्यक्ष हो गये हैं।

BJP announces its 15 members list in UP for its new working committee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+