Urfi Javed Actress : लखनऊ की रहने वाली हैं 24 साल की उर्फी जावेद, बिग बॉस में बिखेर रहीं जलवा
लखनऊ, 12 अगस्त: बिग बॉस ओटीटी शुरू हो चुका है। शो में इस बार उर्फी जावेद धूम मचा रही हैं। बिग बॉस ओटीटी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद नागिन डांस कर रही हैं। बता दें, उर्फी नवाबों की नगरी लखनऊ की रहने वाली हैं। महज 24 साल की उम्र में उर्फी अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। अब छोटे पर्दे पर लोकप्रियता के नए आयाम छूने वाले प्रोग्राम बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर अपने जलवे बिखेर रही हैं।
Recommended Video

कौन हैं उर्फी जावेद ?
उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के सीएमएस स्कूल से अपनी पढ़ाई के बाद उर्फी ने एमीटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बंद कर दी और करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गईं। उर्फी ने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बना लिया। उर्फी जावेद ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।

'बड़े भैया की दुल्हनिया' था पहला सीरियल
उनका पहला सीरियल था 'बड़े भैया की दुल्हनिया'। इस सीरियल में उर्फी ने अवनी पाटिल का किरदार निशाया था। इसके बाद वो चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे सीरियल में भी नजर आई थीं। उर्फी ने कसौटी जिंदगी की 2 और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल में भी काम किया।

इंस्टाग्राम पर हैं एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उर्फी मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े ब्रैंड्स और डिजाइनर्स के साथ काम किया है। उर्फी अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Bigg Boss OTT में जलवे बिखेर रहीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अब बिग बॉस ओटीटी में जलवे बिखेर रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उर्फी जावेद मस्ती करते हुए दिख रही हैं। वूट सिलेक्ट पर शेयर किए गए वीडियो में उर्फी जावेद नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। ग्रीन कलर की ड्रेस में उर्फी डांस कर रही हैं और मूस जटाना बीन बजाने की एक्टिंग कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications