500-1000 के नोट बैन होने से लखनऊ के लोगों को बड़ी दिक्कत
500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगने से उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों को हो रही अच्छी खासी दिक्कत, मेडिकल स्टोर बने बड़ी समस्या
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगाने के बाद स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन लोगों को काफी मुश्किल हो रही है जो मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए पहुंचे हैं।

लखनऊ में मेडिकल स्टोर पर पहुंच रहे लोगों को दवा मिलने में काफी दिक्कत हो रही है, लोगों का कहना है कि उनके पास 100 रुपए के नोट नहीं है और बैंक भी बंद हैं ऐसे में वह कहां जाएं।
क्या दोस्तों और रिश्तेदारों के खाते से बदल सकते हैं 500-100 के नोट?
मेडिकल स्टोर के मालिक का कहना है कि लोग जानबूझकर 100 के नोट नहीं दे रहे हैं, हमारे पास 100 के नोट नहीं है, मोदी जी ने बैंक भी बंद कर दिए हैं, ऐसे में हम क्या करें।
500-2000 के नए नोट के बारे में अरुण जेटली ने किया बड़ा खुलासा
बड़े नोट पर प्रतिबंध लगने से बाजार में कई तरह की असुविधा हो रही है, एक तरफ जहां आज बैंक बंद हैं और एटीएम काम नहीं कर रहे है, जिसके चलते लोग अपने जानने वालों और रिश्तेदारों के जरिए 100 के नोट हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications