IPS अमिताभ ठाकुर को धमकी देना मुलायम को पड़ा महंगा, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लखनऊ की सीजेआई कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने यह आदेश निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर की अपील पर दी है।

आखिर 'रेप' मुद्दे पर नेताजी क्यों हैं मुलायम, हमेशा देते हैं विवादित बयान?

अमिताभ ठाकुर ने मुलायम सिंह पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्होंने मुलायम और उनके बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो जारी किया था। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ ठाकुर को फोन करके धमकी दी थी कि सुधर जाओ वरना ठीक नहीं होगा। मुलायम सिंह यादव ने जसराना की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि अमिताभ सुधर जाओ

वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से साबित होता है कि यूपी में सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+