BJP में आते ही रीता ने राहुल पर किया 'सर्जिकल स्ट्राइक'

उत्तर प्रदेश चुनावी की तैयारियों से पहले कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। यूपी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनावी की तैयारियों से पहले कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। यूपी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

rita bahuguna joshi

रीता बहुगुणा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का हाथ थामा। इस मौके पर उन्होंने सीधा हमला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व राहुल गांधी पर बोला।

राहुल गांधी के अंदर क्षमता नहीं है
राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल में क्षमता नहीं हैं। सोनिया गांधी गांधी बातों को सुनती थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान ने पार्टी छोड़ने के लिए प्रेरित किया, सर्जिकल स्ट्राइक करने में सेना सक्षम है पर समर्थन पीएम मोदी ने दिया था। राहुल गांधी ने दुनिया ममें भारत की साख गिराई है, राहुल गांधी ने अनुचित बयान दिया।


सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को सवाल नहीं खड़े करने चाहिए थे

रीता ने कहा कि जब मुझे सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी मिली तो पूरे राष्ट्र के साथ मैं भी बहुत प्रशन्न थी। जब सेना ने इस बात की जानकारी दी और सरकार ने कहा और पूरे विश्व ने इस बात को स्वीकारा तो इसके पीछे चलकर कांग्रेस व मीडिया ने जो सवाल पैदा किया वह सही नहीं था।

खून की दलाली के बयान से मैं क्षुब्ध

रीता ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा खून की दलाली जैसे बयानों से देश छुब्ध हुआ है। लोग जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे वह गलत था। मुझे इस बात से काफी तकलीफ हुई है।

राष्ट्रीय मतभेद हो सकता है पर राष्ट्र पर नहीं

हम राष्ट्रीय स्तर पर हम मतभेद रख सकते हैं पर राष्ट्र के लिए हमें मतभेद नहीं रखना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि जो मोदी जी ने आतंकवाद से लड़ने के लिए कदम उठाया है वह सराहनीय है। यह लड़ाई और संघर्ष काफी महत्वपूर्ण है।

पीके को भी लिया आड़े हाथों
कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी रीता ने जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर उठने, बैठने तक के लिए बताते थे, वह हम लोगों को राजनीति सिखा रहे थे। कांग्रेस में विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है। पीके बताते हैं कि क्या बोलना है, कब बोलना है और कितना बोलना है।

प्रदेश को सपा-बसपा से मुक्ति दिलानी है
प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए रीता बहुगुणा ने कहा कि सपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में गरीबी है भुखमरी है, स्वास्थ्य सेवाए, शिक्षा का स्तर चौपट हो गया है।

भू माफिया, शिक्षा माफिया और शराब माफिया प्रदेश में बहुत सक्रिय हैं। यूपी को सपा और बसपा से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो मोदी जी और भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

काफी मंथन के बाद शामिल हुई भाजपा में
मेरा स्वास्थ्य पिछले दिनों खराब था लेकिन मैंने सभी लोगों से कटऑफ करके विचार मंथन किया और इस बात का फैसला लिया कि मैं यूपी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिलाने के लिए जो भी संभव होगा करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+